जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जन सेवा थीम पर 23 मार्च को ऋषिकुल मैदान में आयोजित होने वाले बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी तरह की कोई कोताही न बरती जाए, पानी, बिजली, टॉयलेट, पार्किंग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बाहर से आने वाले लाभार्थियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने पुलिस विभाग से रूट प्लान की जानकारी लेते हुए रूट प्लान के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न ब्लाकों से आने वाले लाभार्थियों के खान-पान के लिए पाैष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक की
कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया