गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ

आज गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय, हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन आज दिनांक 12 मार्च 2025 को मध्यान्ह 2:30 बजे विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुकुल कांगड़ी के मुख्याधिष्ठाता डा० दीनानाथ शर्मा जी ने की उन्होंने सभी कर्मचारियों को कहा कि होली का पर्व सभी को एक रस एवं समानता का संदेश देता है। उन्होंने गुरुकुल के सभी कर्मचारियों को तन मन धन से गुरुकुल के हित में एक सूत्र में बने रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। ये सभी रंग उल्लास के प्रतीक है।आप सभी कर्मचारियों के जीवन में होली के सभी रंग भाषित होने चाहिए।इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा जी ने एवं मंत्री योगेश सिंह ने भी सभी साथियों को होली मिलन समारोह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की ।कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार आर्य ने किया।इस अवसर पर जितेंद्र कुमार वर्मा, अशोक कुमार आर्य,डा० योगेश शास्त्री ,डा०हुकुमचंद ,अश्विनी कुमार,अमर सिंह,डा० बृजेश कुमार सिंह, वेदपाल सिंह, अशोक कुमार ,अमित कुमार, राजकमल,दीपकमल, विजय कुमार,धर्म सिंह, गौरव शर्मा, लोकेश शास्त्री, दिनेश कुमार, सज्जन सिंह, रविकांत मलिक,फकीर चंद, और सतवीर , योगेश शर्मा, मामराज,धीरज दत्त कौशिक तुषार सिंह अनुज कुमार भास्कर पांडे धर्मेंद्र आर्य समस्त अधिष्टतागढ़ उपस्थित रहे

About Author