उत्तराखंड में सशक्त भू कानून लागू करने और हरिद्वार व उधमसिंह नगर को इससे बाहर रखने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को महानगर व्यापार मंडल ने बधाई दी। दूसरी और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी सहित साधु संतों ने भू कानून का स्वागत किया है।
महाराज विश्वास पूरी और खडखडेश्वर महादेव व्यापार मंडल अध्यक्ष भूदेव शर्मा ने भू कानून को राज्य की संस्कृति, संसाधनों और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून प्रदेश की मूल पहचान बनाए रखने में मददगार होगा और बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा अंधाधुंध जमीन खरीद पर रोक लगाएगा।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महेंद्र रवींद्र पुरी ने भू कानून का स्वागत करते हुए कहा कि इस कानून से पहाड़ों से पलायन की समस्या दूर होगी। पहाड़ों की जमीन बेचे जाने पर प्रतिबंध लगने से अब वहां खेती-बाड़ी बढ़ेगी। जबकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार में भू कानून की अलग व्यवस्था होने से यहां उद्योग लगेंगे, जिससे रोजगार बढ़ेंगे तथा राज्य को राजस्व की प्राप्ति होगी और प्रदेश विकास की ओर बढ़ेगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक की
कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया