हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित शांति भवन में रहने वाले जूना अखाड़े के इन संत का शव रविवार को पुलिस ने बरामद किया।अधिकारी ने बताया, “करीब 70 साल के संत सुरेशानंद का शव हरिद्वार स्थित शांति भवन के अपार्टमेंट में फंदे से लटका मिला। वो पिछले 5-6 महीने से फ्लैट में किराए पर रह रहे थे।” अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाहरी गेट को काटकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
अधिकारी ने बताया, “जब हम मौके पर पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था। फायर सर्विस टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया। दरवाजा खोलने पर हमें एक बाबा मिला, जो लगभग 70 साल के थे और वे पंखे से लटके हुए थे।”मौके पर मौजूद FSL टीम ने सबूत एकत्र किए। पुलिस ने बताया, “प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। वो जूना अखाड़े के सदस्य थे। पूरे मामले की जांच की जा रही है।” मामले पर आगे की जानकारी का इंतजार है।

More Stories
पुजारी की हत्या से क्षेत्र में दहशत व आक्रोश का माहौल रहा
पथरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले
आबकारी टीम ने हरिद्वार क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी