महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को प्रशासन ने गुरुवार से माया देवी मंदिर श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े में प्रस्तावित तीन दिवसीय विश्व धर्म संसद संसद की अनुमति नहीं मिली। इसके चलते मायादेवी मंदिर में धर्म संसद नहीं हो सकी।इससे खफा नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि वह तीन दिन तक यहां यज्ञ करेंगे। उसके बाद दिल्ली तक पैदल यात्रा करेंगे। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को रक्त से पत्र लिखकर माया देवी मंदिर श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े में विश्व धर्म संसद आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। आरोप है कि हरिद्वार के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी इसके लिए अनुमति मांगने का दबाव बना रहे हैं।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी