लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देसी और अंग्रेजी शराब की दस पेटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में कार्रवाई की गई है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र मार्ग पर इंडियन रबर फैक्ट्री के पास नाले की पुलिया के नीचे से पुलिस ने मौके से सात पेटी देसी और तीन पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद करते हुए एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया।आरोपी की पहचान विकास कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम शादीपुर थाना नगीना जनपद बिजनौर यूपी, हाल निवासी ब्रह्मपुरी के रूप में हुई है।

More Stories
एसटीएफ ने फरार चल रहे ₹ 50 हज़ार के इनामी बदमाश को पकड़ा
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी