बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त बसंत पंचमी के मौके पर तय कर दी गई है। हिन्दू धर्म में चारधाम यात्रा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल एक निश्चित अवधि के लिए चार धाम यात्रा का शुभारंभ होता है। जिनमें से बदरीनाथ धाम यात्रा को विशेष माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बदरीनाथ धाम को भगवान विष्णु का प्रमुख निवास स्थल माना जाता है।
इस साल बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई 2024 (रविवार) को सुबह छह बजे खुलने जा रहे हैं। बता दें बसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्र नगर राजमहल में विधि विधान के साथ मुहूर्त निकाला गया। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने की प्रक्रिया के लिए गाडूघड़ा (तेल-कलश) श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर से मंगलवार शाम बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के चंद्रभागा स्थित विश्राम गृह पहुंच गया था।

More Stories
सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में अचानक बाढ़ आने से भारी तबाही मची
गंगा दशहरा के अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
हरकी पौड़ी स्थित मालवीय घाट पर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ