आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पुलिस जोर-शोर से जुटी हुई है। एसएसपी ने कार्रवाई का जायजा लेने के साथ-साथ जनपद पुलिस को बिना लापरवाही संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग करने के भी निर्देश दिए हैं।इसी के चलते चेकिंग के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छोटा हाथी वाहन चालक शराब तस्कर अमित कुमार को 07 पेटी अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बियर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अमित कुमार पुत्र मूलचंद निवासी भारापुर भौरी, थाना बहादराबाद हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

More Stories
एसटीएफ ने फरार चल रहे ₹ 50 हज़ार के इनामी बदमाश को पकड़ा
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी