हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर जट्ट के एक नाले में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर एसएसपी हरिद्वार, एसपी देहात रूड़की अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस कप्तान परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि आज सुबह पुलिस को गांव के नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल पुलिस फोर्स मोके पर पहुंची। इसके साथ ही फॉरेन्सिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है।एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि व्यक्ति की उम्र 54 वर्षीय प्रतीत हो रही है। प्रथमदृष्टया मौत का कारण धारदार हथियार से हत्या करना माना जा रहा है। जिसके बाद व्यक्ति के शव को नाले में फेंक दिया गया। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

More Stories
युवको ने नशे की हालत मे कार से श्रद्धालुओं को कुचला अपरा तफरी मची
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की