हरिद्वार जिले में आपदा से हुए नुकसान के सर्वे में गड़बड़ी सामने आई है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित इलाकों में दोबारा सर्वेक्षण के आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महीने में एक दिन किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करें।
मंगलवार को विधानसभा में आयोजित किसान संगठन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी के सामने किसानों ने पांच सूत्री मांगपत्र रखा। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, लेकिन इसके सर्वे में अनियमितताएं हुईं हैं। मंत्री ने तत्काल सर्वे में अनियमितता वाले क्षेत्रों में विभागीय अधिकारी व राजस्व अधिकारियों की टीम को दोबारा सर्वे करने के आदेश दिए।मंत्री ने किसान संगठन की मांग के अनुसार किसानों को मनरेगा से जोड़ने के लिए आयुक्त, ग्राम्य विकास को फोन पर निर्देश दिए। उन्होंने सोनाली नदी पर बांध बनाने के भी निर्देश दिए, जिससे नदी के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या से किसानों को राहत मिलेगी। मंत्री ने कहा कि मानकों के अनुसार अभी तक लगभग 35 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दिया जा चुका है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को कुंभ के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की