तहसील दिवस के मौके पर डीएम विनय शंकर पांडे ने कड़ा एक्शन लिया. डीएम पांडे ने पटवारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि वे 24 घंटे के अंदर काम नहीं करेंगे तो उन्हें टर्मिनेट कर दिया जाएगा. उन्होंने एसडीएम पूरन सिंह राणा को निर्देश दिए कि वे पटवारियों के कामकाज की तुरंत जांच करें और उन्हें 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट दें. जो पटवारी काम नहीं करेगा उस पटवारी को तुरंत टर्मिनेट किया जाए.
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर पूरे उत्तराखंड में हर मंगलवार को तहसील दिवस मनाया जाता है. इस बार के तहसील दिवस में बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी फरियाद जिलाधिकारी के सामने प्रस्तुत की. जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया. तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि आज ज्यादातर शिकायतें रेवेन्यू डिपार्टमेंट की आई हैं. जिसमें ज्यादातर भूमि की पैमाइश को लेकर हैं. ज्यादातर शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है.वहीं उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सापेक्ष पटवारियों की संख्या कम होने के चलते उनको रोटेशन के हिसाब से क्षेत्र दिए गए हैं. साथ ही उनके द्वारा एसडीएम को आदेश दिए गए हैं कि जल्दी पटवारियों को उनके रोटेशन के हिसाब से काम पर लगाया जाए. जो पटवारी ऐसा नहीं करते हैं, उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए.

More Stories
मंगलवार रात से हरकी पैड़ी पर 18 दिनों के लिए गंगाजल रोका गया
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा