देहरादून। अंकिता हत्याकांड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआइटी गठित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इससे पूर्व शुक्रवार (कल) आधी रात को त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्याकांड के दोषी के रिजॉर्ट को बुलडोजर चला कर ढहा दिया गया।
सीएम ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक पी रेणुका देवी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर गहराई से जांच के आदेश दिए गए हैं। आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। आज चीला बैराज से अंकिता का शव बरामद होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री धामी ने आगे लिखा आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी शुक्रवार देर रात की गई है। हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिया
जनसुनवाई कार्यक्रम में 30 शिकायत दर्ज की गई
मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया