हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में मंगलवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि यासीन व अय्युब द्वारा आन्नेकी रोशनाबाद मार्ग हेतमपुर, लक्ष्मीनगर फेस-1, पुल से पहले आन्नेकी रोशनाबाद हरिद्वार में विकसित की गई अवैध कालोनी को अधिशासी अभियन्ता माधवानन्द जोशी, अवर अभियन्ता त्रिपन सिंह पंवार, क्षेत्रीय सुपरवाइजर व स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ