उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के देहरादून सहित चार जिलों में अगले चौबीस घंटे के भीतर कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
रिपोर्टस की माने तो शुक्रवार सुबह से राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में मौसम खराब बना रहा। हालांकि बाद में धूप खिल आई। अगले चौबीस घंटे में देहरादून ,नैनीताल ,चंपावत, उधम सिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ ही गरज के साथ तेज बौछार की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 102 मार्ग जगह-जगह बाधित हो गए हैं।

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ