जिला कारागार में गुरुवार को दो साल बाद रक्षा बंधन मनाया गया। दो साल से कोरोना के कारण जेल में रक्षा बंधन पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस साल जिला कारागार में उत्साह से रक्षा बंधन मनाया गया।बड़ी संख्या में बहने अपने कैदी भाईयों को राखी बांधने हरिद्वार जिला कारागार पहुंची।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि आज जिला कारागार में बंद कैदियों को राखी बांधने के लिए उनकी बहनें सुबह से ही लंबी कतारों में लगकर जिला कारागार पहुंची। भाई-बहन के प्रेम के पवित्र त्योहार को जिला कारागार में भी धूमधाम से मनाया जा गया। जिसके लिए हमने मिठाइयां भी जिला कारागार में ही तैयार की हैं।उन्होंने बताया इस बार जिला कारागार में बंद कैदी अपनी बहनों को शगुन के तौर पर तिरंगा भेंट कर रहे हैं। जिसके माध्यम वह अपने देश के प्रति अपने देशभक्ति प्रदर्शित कर रहे हैं।
More Stories
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और हिंदी के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय वृद्धि करने के लिए भेल हरिद्वार को प्रथम पुरस्कार मिला
हरिद्वार में डेंगू का खतरा 6 मरीजों में पुष्टि हुई
ज्वालापुर पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया