ओम् पुल के पास कांवड़ियों की चार बाईकों मेे लगी आग अभी शांत भी नहीं हुई कि हरिद्वार गंगा पार रोड़ीबेल वाला,आंनद वन समाधि के समीप बनी दोपहिया पार्किंग मेे अचानक आग लग गई। जिसमे दो दर्जन से अधिक बाईके जलकर राख हो गई। मौके पर भयंकर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस वहा से लोगो को हटाने में जुटी हुई है।
रविवार हर की पैड़ी के नजदीक ओम् पुल के पास कांवड़ियों की चार बाईकों मेे लगी आग अभी शांत भी नहीं हुई कि दोपहर रोड़ीबेल वाला,आंनद वन समाधि के समीप बनी दोपहिया पार्किंग मेे अचानक आग लग गई। आग सबसे पहले वहा खड़ी एक बाईक मेे लगी।
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, देखते ही देखते आग ने करीब दो दर्जन बाईकों को अपनी चपेट मेे ले लिया। जिससे मौके पर भयंकर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहा से लोगो को हटाना शुरू किया। पार्किंग मेे खड़े दोपहिया वाहन स्वामियों को जैसे ही आग की खबर लगी तुरन्त मौके पर पहुंचकर अपने अपने वाहनों को घटनास्थल से हटाने में जुटे हुए थे।

More Stories
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से हाईवे पूरी तरह जाम हुआ
हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने दो जगह चिन्हित की
मेलाधिकारी ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया