योग गुरु स्वामी रामदेव तथा आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयुर्वेद महाविद्यालय ने ग्राम निरंजनपुर लक्सर हरिद्वार में निः शुल्क चिकित्सा शिविर और निः शुल्क औषधि वितरण कार्यक्रम हुआ।इस अवसर पर क्षेत्र में पौधरोपण भी किया गया।
चिकित्सा शिविर में आंख, कान , गला रोग, गठिया, स्त्री रोग और बुखार के 250 रोगियों की चिकित्सा की गयी। शिविर में पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय स्वस्थवृत विभाग प्रमुख प्रो. डा. प्रत्युष कुमार सिंह, डा. मनोज भाटी, डा. धीरज त्यागी, डा. आशिया एवं डा. धनार्जन ने अपना योगदान दिया।इस चिकित्सा शिविर में एमडी/ एमएस डॉक्टर एवं प्रशिक्षु डाक्टर भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में निरंजनपुर गांव के प्रभात सैनी सहित अन्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।

More Stories
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से हाईवे पूरी तरह जाम हुआ
हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने दो जगह चिन्हित की
मेलाधिकारी ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया