हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहा एक कांवड़िया कलियर मार्ग पर अचानक चलते-चलते सड़क के किनारे गिर गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल 108 की मदद से कांवड़िए को रुड़की सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बता दें कि, कांवड़ियां हरिद्वार से गंगा जल लेकर जा रहा था। वह जैसे ही कलियर के रहमतपुर-कलियर मार्ग पर पहुंचा ,अचानक से बेहोश होकर गिर गया, जिसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर पहुची पुलिस ने 108 की मदद से कांवड़िए को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से हाईवे पूरी तरह जाम हुआ
हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने दो जगह चिन्हित की
मेलाधिकारी ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया