हरिद्वार। हरकी पैड़ी के पास अचानक हुए धमाके से होटल में खाना खा रहे यात्रियों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। धमाके होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के हरकी पैड़ी पुलिस चौकी के पास एक रेस्टोरेंट में शनिवार की देर रात यात्री खाना खा रहे थे। इस दौरान प्रेशर कुकर में छोले उबाले जा रहे थे। इस दौरान कुकर तेज धमाके के साथ फट गया। कुकर के फटने की आवाज सुनते ही होटल में खाना खा रहे यात्रियों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सभी लोग तेजी से बाहर की तरफ भागे। वहीं रेस्टोरेंट कर्मचारी भी काम छोड़कर बाहर की तरफ निकलने लगे। धमाका होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि कुकर फटने से कोई खास नुकसान नहीं हुआ।

More Stories
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से हाईवे पूरी तरह जाम हुआ
हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने दो जगह चिन्हित की
मेलाधिकारी ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया