देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी को तुरन्त प्रभाव से भंग करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों को इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने हेतु मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा द्वारा प्रदेश मीडिया कमेटी को भंग करते हुए मीडिया कमेटी के विधिवत गठन तक कांग्रेस मीडिया पैलिस्टों की घोषणा की गई है। मीडिया पैनल में सर्वश्री राजीव महर्षि, श्रीमती गरिमा दसौनी, दीपक बलूटिया, श्री मथुरादत्त जोशी, धीरेन्द्र प्रताप, सूर्यकान्त धस्माना, डाॅ0 आर.पी. रतूडी, डाॅ0 प्रदीप जोशी, राजेश चमोली, लखपत बुटोला, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, दीप बोहरा, सूरत सिंह नेगी, सुश्री सुजाता पाॅल, श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, शिवा वर्मा, अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, बसी जैदी, विजयपाल रावत, संजय किशोर, गौरव चैधरी, अंशुल श्रीकुंज, सुश्री नेहा चैहान, को शामिल किया गया है। उन्होंने ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया समिति का नये सिरे से विधिवत रूप से गठन किया जायेगा।

More Stories
शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली
नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया