हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार और रुड़की में अचानक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत पैदा हो गई है जिसकी वजह से शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है, कई पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो जाने के बाद जिन पेट्रोल पंप पर तेल मिल रहा है वहां पर लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। लोग ₹100 की जगह हजार रुपए का पेट्रोल डीजल खरीद रहे हैं जिसके कारण और ज्यादा दिक्कत पैदा हो गई है इस पूरी अफरा-तफरी पर एसडीएम पूरण सिंह का राणा का कहना है कि पेट्रोल-डीज़ल की कोई किल्लत नहीं है, सब पर्याप्त है, पेट्रोल की आपूर्ति हो रही है कुछ चारधाम यात्रा के कारण एचपी के पेट्रोल पंप पर कुछ किल्लत थी जो अब दूर कर ली गई हैं। उन्होंने लोगों से अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील भी की है।

More Stories
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से हाईवे पूरी तरह जाम हुआ
हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने दो जगह चिन्हित की
मेलाधिकारी ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया