देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड़ स्थित सिल्वर सिटी मॉल में अपने कैबिनेट सहयोगियों एवं विधायकों के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी।उन्होंने कहा कि यह फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता, शौर्य एवं राष्ट्र धर्म को ही नहीं प्रदर्शित करती है बल्कि इतिहास के उस कालखण्ड की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक वैभवता को समाज के समक्ष प्रस्तुत करती है। इस फिल्म के माध्यम से अधिक से अधिक लोग पृथ्वीराज चौहान की वीरता से परिचित हो सके, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया गया है।

More Stories
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से हाईवे पूरी तरह जाम हुआ
हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने दो जगह चिन्हित की
मेलाधिकारी ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया