हरिद्वार, 14 मई। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार को बहादराबाद रोड़ पर बैरियर नं.6 के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मकानों व दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा मौजूद रहे। दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण, होर्डिंग, नालीयों पर लगे स्लैब को हटाया गया। जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण को लाल निशान से निशानदेही भी सप्ताह भर पूर्व की जा चुकी है। लोगों को भी अवैध अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ