विधानसभा चुनाव की आपाधापी के बाद अपने रण क्षेत्र खटीमा से मंगलवार को राजधानी लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्साह में नजर आए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के पक्ष में भारी मतदान कर सरकार की नीतियों व कामकाज पर मुहर लगाई है।हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को हम 60 पार दिखाई देंगे।
एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य में समान नागरिक संहिता की बात की है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का आध्यात्मिक, सांस्कृतिक धरोहर के रूप में महत्व है। देवभूमि सैनिक बहुल प्रदेश है। दो-दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे उत्तराखंड में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए। इसे देखते हुए हमने संकल्प लिया है कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। यह हमारा संकल्प है।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की