बीते दिनों उत्तराखंड के हरिद्वार की धर्म संसद में दिए गए बयानों को लेकर काफी विवाद हो रहा था। इस मामले में वसीम रिजवी उर्म जितेंद्र त्यागी की गिरफ्तारी भी हुई।इस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि ‘इस तरह की धर्म संसदों का आयोजन हिंदुत्व की विचारधारा से अलग है। इसका हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है। भागवत ने इस आयोजन को लेकर दुख व्यक्त किया।’
उन्होंने कहा कि ‘निजी फायदे या फिर शत्रुता के लिए कोई भी बयान दे देना हिंदुत्व नहीं है। RSS या फिर जो लोग भी सही रूप में हिंदुत्व को मानते हैं वे इसके बिगड़े हुए अर्थों पर ध्यान नहीं देते। वे विचार करते हैं और समाज में बैलेंस बनाने का काम करते हैं।’

More Stories
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची रेलवे की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी
बिरयानी से भरा ड्रम गंगनहर में फेंकने पर हंगामा खड़ा हुआ