देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव बड़ी खबर सामने आ रही है भाजपा से एक और खबर आ रही है अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया बकायदा उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर वर्ष 2022 का चुनाव ना लड़ने का आग्रह किया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पत्र में कहा है कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वह फिर से उत्तराखंड में भाजपा सरकार लाना चाहते हैं। इसलिए वह चुनाव न लड़कर पूरे प्रदेश में भाजपा की सत्ता वापसी के लिए काम करने के इच्छुक हैं, इसलिए उनके चुनाव न लड़ने के फैसले को स्वीकार किया जाए।



More Stories
शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली
नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया