देहरादून। उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा।
- शुक्रवार की शाम कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है इससे पहले वह कैबिनेट की बैठक को बीच में छोड़कर चले आए थे। बताया जा रहा है कैबिनेट बैठक में किसी मुद्दे को लेकर जताई नाराजगी जिसके बाद दे दिया इस्तीफा। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा उनकी योजनाओं को लटकाया जा रहा था। खबरों के मुताबिक हरक सिंह रावत कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के लिए पिछले कुछ समय से सरकार पर लगातार दबाव बना रहे थे। हालांकि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक एक जिले में एक ही सरकारी मेडिकल कॉलेज खुल सकता है। श्रीनगर में पहले से मेडिकल कॉलेज है। यही वजह है कि कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज नहीं खुल पा रहा था।कयास लगाए जा रहे हैं क्या अब कांग्रेस का दामन थामेंगे हरक सिंह रावत।

More Stories
कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
रानीपुर पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया
कांग्रेस ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया