धर्मनगरी हरिद्वार में 17, 18 और 19 दिसंबर को हिन्दू धर्म संसद होने जा रही है। हिन्दू धर्म संसद में देश के कोने-कोने से साधु-संत और विभिन्न धार्मिक संगठन प्रतिभाग करेंगे।जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि की देखरेख में आयोजित होने जा रही धर्म संसद में हजारों की संख्या में संत, महात्मा धर्मनगरी पहुंचेंगे।
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि धर्म संसद का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को बचाए रखना है। इसलिए हरिद्वार में 17, 18 और 19 दिसंबर को एक हिन्दू धर्म संसद होने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में सनातन धर्म को मानने वालों का अनुपात कम होता जा रहा है। जबकि, गैर हिन्दू धर्म का दुनिया में अनुपात बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2029 में भारत का प्रधानमंत्री गैर हिंदू होगा जो कि सबसे खतरनाक स्थिति होगी। इससे कैसे बचा जाए, इसी पर धर्म संसद में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि आज विश्व में जितने भी कट्टरवादी संगठन हैं, उनके निशाने पर भारत ही है।

More Stories
हरकी पौड़ी स्थित मालवीय घाट पर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ
प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित की गई
हरिद्वार में शनिश्चरा अमावस्या और वट सावित्री व्रत पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी