उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत सोमवार को हरिद्वार जिले के खानपुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:30 बजे तुगलपुर खानपुर से खानपुर थाने तक महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में तिरंगा न्याय यात्रा निकाली जाएगी।
इससे पहले हरीश रावत ने देहरादून जिले के डोईवाला में भी पदयात्रा कर सरकार से पेराई सत्र से पहले नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की थी। कहा था कि भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रण और रोजगार देने में विफल साबित हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा था कि पदयात्रा के माध्यम से जनता के सवाल उठाए जा रहे हैं। महंगाई से प्रत्येक घर का बजट प्रभावित हो रहा है। रोजगार नहीं मिलने से प्रशिक्षित नौजवान दिशाविहिन हो रहा है। गन्ना किसानों को नया गन्ना मूल्य नहीं बताया जा रहा है। खाद, सिंचाई और बिजली आदि के लिए किसान परेशान हैं। कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है।

More Stories
शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली
नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया