जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज बरसात के बीच नगर में जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया और इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए अधिकारियों से चर्चा की।
हरिद्वार शहर में जलभराव के स्थाई समाधान के लिए 77 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता ने बताया कि भगत सिंह चौक और चंद्राचार्य चौक में जलभराव के स्थायी समाधान के लिए 30 करोड़ और ज्वालापुर अंडरपास के लिए 47 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी दी गई है। जिलाधिकारी ने डीपीआर में 3डी मॉडलिंग और सभी तकनीकी पहलुओं को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी