मेयर किरन जैसल ने निरंजनी अखाड़े में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मेयर को मां मनसा देवी की चुनरी और मूर्ति भेंटकर अगले अर्द्धकुंभ मेले पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि दो बार पार्षद रही मेयर किरन जैसल के अनुभव का लाभ शहर को लाभ मिलेगा। उनके नेतृत्व में शहर का समुचित विकास होगा। मेयर ने कहा कि अखाड़ा परिषद द्वारा 2027 के हरिद्वार अर्द्धकुभ को पूर्ण कुंभ के रूप में आयोजित करने का निर्णय सराहनीय है। हरिद्वार कुंभ को सफलतापूर्वक आयोजित करने में नगर निगम पूरा सहयोग करेगा।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया