सोमवार सुबह हरिद्वार के भीमगोड़ा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के निकट एक आठ से दस दिन का नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे तो देखा कि मासूम बिछौने पर लेटा हुआ था और पास में दूध की बोतल भी रखी थी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिशु को रेस्क्यू किया और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक अनुमान है कि किसी ने तड़के बच्चे को वहां छोड़ दिया।फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शिशु को सुरक्षित रखने के सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया