धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा नदी के अचानक जलस्तर बढ़ने से एक टापू पर फंसे सात श्रद्धालुओं को जल पुलिस ने देवदूत बनकर सकुशल रेस्क्यू कर लिया। यह श्रद्धालु पंजाब, मेरठ, जालंधर और बंगाल के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार, नहाने के दौरान सात श्रद्धालु गंगा के बीच टापू तक पहुंच गए थे, लेकिन अचानक गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा, जिससे वे बीचों-बीच फंस गए। उनकी जान का खतरा देख कर जल पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।जल पुलिस के जवानों ने नावों के जरिए तेजी से श्रद्धालुओं तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी