नवरात्र पर्व पर हरिद्वार पुलिस ने जनता को बड़ी सौगात दी है। ऑपरेशन रिकवरी के तहत सिडकुल थाना पुलिस ने 70 चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे।पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 14 लाख 68 हजार रुपये आंकी गई है। मोबाइल पाकर पीडि़तों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने फोन की वापसी की उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस ने त्योहार से पहले उनकी मुस्कान लौटा दी।

More Stories
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया
आगामी कावड़ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई
हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मची