हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर लिब्बरहेड़ी के सामने दो वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दीपक निवासी मुज्जफरनगर तथा राजन पुत्र जनेश्वर उम्र 28 वर्ष, नरेंद्र उम्र 22 वर्ष, भावना पुत्री प्रमोद उम्र 26 वर्ष, प्रियंका 24 वर्ष निवासी ग्राम कुरथल थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर व रामप्रसाद पुत्र सुभाष निवासी वुहाड़ा थाना इसराना पानीपत घायल हो गए।इस क्षेत्र में कांवड़ ड्यूटी दे रहे कलियर के पूर्व थानाध्यक्ष एवं आजकल उत्तरकाशी में तैनात प्रमोद कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर तुरन्त पहुंच कर घायलों को प्राइवेट वाहन से अस्पताल भिजवाया तथा वाहनों को रोड से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलवाई।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया