हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पूर्व जिलाधिकारी के निलंबन के बाद शासन ने उनका तबादला मंगलवार को हरिद्वार किया था।हरिद्वार जमीन खरीद घोटाले के मामले में हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह समेत बारह लोगों का निलंबन शासन ने किया था, जिसके बाद टिहरी में डीएम के पद पर कार्यरत मयूर दीक्षित को हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई । आज हरिद्वार पहुंचने पर जिले के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद आज उन्होंने ट्रेजरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक की
कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया