हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर तिरछे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी। दुर्घटनास्थल के आसपास मौजूद शौकिया गोताखोरों ने मेरठ, यूपी निवासी कार सवार चार लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी मिल गई।
घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे हुई। रुड़की की ओर से आ रही एक काले रंग की कार तिरछे पुल के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सीधे रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। दुर्घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने यह देखकर शोर मचा दिया। मौके पर एकत्र हुए कई लोग बचाव में जुट गए। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम अजयवीर सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल, कनखल इंस्पेक्टर भावना कैंथोला, एसआई गगन मैठाणी मौके पर पहुंचे।

More Stories
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
निगम टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने पर पंजीकरण निरस्त करने की मांग
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया