सोमवार की सुबह हरिद्वार लक्सर रोड पर दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां मिस्सरपुर गांव के पास जंगल से निकलकर दो हाथी आबादी क्षेत्र में आ घुसे।जिस कारण सड़क पर दोनों और यातायात रुक गया। काफी देर तक सड़क पर चलहकदमी करते हुए हाथियों ने उत्पाद मचाया और बाद में जंगल की ओर निकल गए।
इस दौरान हाथियों ने स्कूली बच्चों से भरी एक स्कूल बस को भी घेर लिया। हाथियों को बस के पास देखकर बच्चे सहम गए तथा चिल्लाने लगे। इतना ही नहीं हाथियों ने सड़क के किनारे बनी मूंगफली की दुकान के छप्पर को भी तोड़ दिया। हाथियों के उत्पात के कारण लोगों में काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। कुछ देर बाद हाथी हाईवे से निकलकर जंगल की ओर चले गए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी