हरिद्वार में श्रावण मास के विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेले का आगाज हो चुका है। प्रशासन ने शुरुआती दो दिनों में 10 लाख कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने का दावा किया है।हरिद्वार शिव भक्तों से पूरी तरह भगवामय में हो गया है। शनिवार को चारों तरफ कांवड़िए ही कांवडि़ए नजर आए। कांवड़िए भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मेले के पहले दिन शुक्रवार को साढ़े तीन लाख तो दूसरे दिन शनिवार को साढ़े छह लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरा।
पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ मेले के नोडल अधिकारी एसपी सिटी पंकज गैराला ने दावा किया कि शनिवार को शाम छह बजे तक साढ़े छह लाख कांवड़िए जलभर अपने गंतव्यों को रवाना हो चुके हैं।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी