हरिद्वार। हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह वीकेंड में वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया। शंकराचार्य चौक से प्रेमनगर फ्लाईओवर तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं।जाम के कारण वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोड़ी बेलवाला चौकी के पास भी हरिद्वार से ऋषिकेश जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। वीकेंड पर पर्यटन और धार्मिक स्थलों की ओर बढ़ी आवाजाही को जाम का मुख्य कारण माना जा रहा है। यातायात पुलिस व्यवस्था संभालने में जुटी है।

More Stories
कावड़ मेले में जल संस्थान 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल पूर्ति करेगा
जिला अस्पताल में डॉ. राजेश गुप्ता ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला
ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया