वीकेंड पर हरिद्वार मे हाईवे पर लंबा जाम लगा

रिद्वार। हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह वीकेंड में वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया। शंकराचार्य चौक से प्रेमनगर फ्लाईओवर तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं।जाम के कारण वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोड़ी बेलवाला चौकी के पास भी हरिद्वार से ऋषिकेश जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। वीकेंड पर पर्यटन और धार्मिक स्थलों की ओर बढ़ी आवाजाही को जाम का मुख्य कारण माना जा रहा है। यातायात पुलिस व्यवस्था संभालने में जुटी है।

About Author