विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड के सेवा विभाग द्वारा संचालित व्यापक सेवा कार्यों के अंतर्गत आयोजित भव्य सेवा कुंभ का समापन आज संत-महात्माओं एवं विशिष्ट अतिथियों के सान्निध्य में पूर्ण विधि-विधान के साथ हुआ।
यह सेवा कुंभ केवल एक कार्यक्रम नहीं वरन समाज के सर्वांगीण उत्थान तथा राष्ट्र-निर्माण के संकल्प का सशक्त उद्घोष बनकर सामने आया। विहिप के सेवा विभाग द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलम्बन, संस्कार एवं समरसता के क्षेत्र में चलाए जा रहे कार्यक्रमों ने हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला रखी है। समाज के अभावग्रस्त, पिछड़े व उपेक्षित वर्गों तक सेवा पहुंचाकर विहिप ने यह सिद्ध किया है कि सेवा मात्र तात्कालिक समाधान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सक्षम समाज की संरचना है।
सेवा कुंभ में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहाकि विश्व हिन्दू परिषद जिन संस्कार दीपों को प्रज्वलित कर समाज के अंधकार को दूर कर रही है, वह केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि भारत के भविष्य का आधार तैयार करने वाला राष्ट्रीय आन्दोलन है। उत्तराखण्ड में सेवा कार्यों की यह गति आने वाले वर्षों में समाज-परिवर्तन की निर्णायक धुरी बनेगी।

More Stories
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग में नगर निगम क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिवर का आयोजन हुआ
जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ