उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संघ परिषद ने प्रबंधन को पत्र भेजकर हरिद्वार अर्ध कुंभ से पहले 500 नई बसें खरीदने का सुझाव दिया है। परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि रोडवेज का बस बेड़ा बहुत कम है, ऐसे में कुंभ के दौरान यात्रियों को दिक्कत हो सकती है।इसके साथ ही रोडवेज को भी इसका नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने यात्रियों की सुविधा और रोडवेज की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए उनसे पहले बस खरीदने की मांग की है।

More Stories
कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी ने अधिकारियों को निर्देश दिये
समस्त जनपद में माह स्वच्छता अभियान चलाया गया
हरिद्वार नगर निगम मेयर के कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी