कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत अवस्थापना से जुड़े करीब तीन दर्जन महत्वपूर्ण कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। इन सभी परियोजनाओं को अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसी क्रम में सोमवार को मेलाधिकारी सोनिका ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित एजेंसियों को तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने सीसीआर-2 भवन (कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और मेले के दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा निगरानी का प्रमुख केंद्र बनेगा।
मेलाधिकारी ने कहा कि स्नान पर्वों और सप्ताहांत पर संभावित भारी भीड़ के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में पहले से ही निर्माण सामग्री और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के कड़ाई से पालन पर जोर देते हुए बताया कि भवन के शीर्ष तल पर हेलीपैड भी विकसित किया जा रहा है, जिससे आपातकालीन सेवाओं और वीआईपी मूवमेंट में सुविधा मिलेगी।

More Stories
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 21वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा
जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 42 शिकायत दर्ज की गई