हरिद्वार में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को शिव भक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्पवर्षा की गयी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चरण धोकर उनका सम्मान किया।
धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों चारों और भगवा बाना पहने कांवड़ियों की चहल पहल है और हर तरफ ‘बोले बम’ और ‘हर हर महादेव’ का नारा गूंज रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में कांवड़िए हरिद्वार में गंगा जल लेने के लिए आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरिद्वार में कांवड़ियों पर आसमान से हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।धामी ने यहां पहुंचकर कांवड़ियों के चरण धोकर उनका सम्मान किया। उन्होंने शिवभक्तों को माला पहनाई और उन्हें फल प्रदान किए।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया