मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला स्तर के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश भी दिए हैं।इसके अलावा उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कोई घटना होती है तो इसकी सूचना तत्काल आपदा कंट्रोल रूम को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि आदेश का अनुपालन कोई नहीं करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा
जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 42 शिकायत दर्ज की गई
जिलाधिकारी के निर्देशन में अब ग्राम पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याएं सुनी/ सुलझाई जाएगी