परिवहन विभाग द्वारा जनपद में दो दिन चले विशेष सघन चेकिंग अभियान में 312 चालान, 51 वाहन सीज किए गए।संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि 24 एवं 25 फरवरी को जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून डॉ. अनीता चमोला के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन), हरिद्वार नेहा झा के नेतृत्व में संचालित किये गये अभियान के दौरान कुल 312 वाहनों का चालान किया गया तथा गंभीर उल्लंघनों के दृष्टिगत 51 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 50 से अधिक स्कूल वाहनों की विशेष जांच की गई, जिसमें सुरक्षा मानकों, आवश्यक दस्तावेजों व अनिवार्य उपकरणों का सत्यापन किया गया।परिवहन विभाग ने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन संचालन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज एवं सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
एसएसपी ने पुलिस लाइन रोशनाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया
अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की
हरिद्वार में लगातार बारिश से मौसम का मिजाज बदला