कुंभ मेला प्रशासन अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले के दौरान गंगा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए तैयारी में जुटा है। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की टीम ने दूसरी बार मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।साथ ही सीसीआर में मेला प्रशासन के अधिकारियों के साथ चर्चा की।
इस दौरान पिछले कुंभ मेले के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने भीड़ के मुताबिक अस्थाई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मोबाइल टॉयलेट्स और डस्टबिन लगाए जाने को लेकर योजना तैयार की। कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने कहा कि सरकार गंगा स्वच्छता के प्रति बेहद सजग है। गंगा में किसी तरह की गन्दगी ना जाए इसको लेकर योजना तैयार की जा रही है।

More Stories
कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन ,सेक्टर में बाटा
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 65 स्कूली वाहनों के चालान किये गए
प्रशासन ने चमगादड़ टापू क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाए