नगर से हरिद्वार के लिए संचालित बस सेवा का संचालन बंद करने के विरोध में बुधवार को श्रद्धालुओं ने परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द बस का संचालन दोबारा शुरू नहीं कराए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।नगर के रोडवेज बस स्टैंड से प्रतिदिन एक बस हरिद्वार के लिए संचालित की जाती थी, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालु हरिद्वार आते-जाते थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से विभाग ने इस बस का संचालन बंद कर दिया है, जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत आ रही है। श्रद्धालु कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि माघ मास चल रहा है, जिसमें श्रद्धालु गंगा स्नान करने बड़ी संख्या में हरिद्वार जाते हैं।वहीं, महाशिवरात्रि पर्व भी करीब आ गया है। ऐसे में तमाम श्रद्धालु गंगाजल लेने हरिद्वार रवाना होंगे। इस स्थिति में बस का संचालन बंद होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

More Stories
सीएमओ कार्यालय में सेवानिवृत्ति अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विदाई दी गई
सिडकुल क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत हुई
आवास सचिव ने हरिद्वार में प्रस्तावित पॉड टैक्सी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया