नगर निगम की टीम का अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान छठे दिन भी जारी रहा। रविवार को सीसीआर चौक के आसपास और रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने 30 से अधिक ठेलियों और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाकर नष्ट किया।कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में निगम टीम ने सख्ती बरतते हुए अभियान को सफलतापूर्वक जारी रखा। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में कहीं भी अतिक्रमण पाए जाने पर तुरंत हटाने और नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए